पारिवारिक विवाद में खूनी संघर्ष, मां-बेटी पर दराट से हमला

punjabkesari.in Thursday, Oct 29, 2026 - 12:14 PM (IST)

Mandi News : उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत खलारड़ के लुकाणू गांव में रास्ते को लेकर पारिवारिक विवाद के चलते मां-बेटी पर दराट से हमला कर गंभीर घायल करने का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सायं गायत्री देवी (58) अपनी बेटी मधु (30) और दोहते के साथ घर जा रही थीं। इस दौरान रामलाल पुत्र अयोध्या लाल से कहासुनी हो गई। आरोप है कि रामलाल ने दराट से गायत्री देवी पर हमला किया। बचाव में आई बेटी मधु को भी घायल कर दिया।

इसके बाद दोनों घायलों को सिविल अस्पताल सरकाघाट ले जाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हमीरपुर रैफर किया गया। थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News