बॉलीवुड स्टार कंगना रणौत ने परिवार संग मनाई दीपावली

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2019 - 09:45 PM (IST)

मनाली, (सोनू): बॉलीवुड स्टार कंगना रणौत मनाली पहुंच गई हैं। कंगना ने दीवाली परिवार संग अपने घर सिमसा में मनाई। कंगना रविवार सुबह वाहन द्वारा मनाली पहुंची। कंगना ने अपने आशियाने में पहली दीपावली पिछले साल मनाई थी। इस साल भी दीपावली मनाने कंगना अपने घर मनाली के सिमसा पहुंची। कल कंगना पहले अपने पैतृक घर मंडी आई। उन्होंने अपने माता-पिता संग दीपावली की खुशियां बांटी और फिर परिवार संग मनाली का रुख किया। इस साल कंगना तीसरी बार अपने घर मनाली आई हैं। कंगना के पिता अमरदीप ने बताया कि वह कुछ दिनों के लिए आज मनाली पहुंच गई हैं। उन्होंने बताया कि वह परिवार संग कुछ दिन और मनाली में ही रहेंगी। वह आराध्य देव कार्तिक स्वामी से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी लेंगी। कार्तिक स्वामी के पुजारी केशव राम शर्मा और पड़ोसी शोभा व पूनम ने बताया कि वह जब भी मनाली आती हैं तो आराध्य देव कार्तिक स्वामी के मंदिर में माथा जरूर टेकती हैं तथा उनसे मिलना नहीं भूलतीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News