Kullu: अचानक तबीयत बिगड़ने से मुंबई से घूमने आई महिला पर्यटक की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 10:03 PM (IST)

मनाली (सोनू): मनाली घूमने आई मुंबई की महिला पर्यटक की मौत हो गई है। मृतक महिला पर्यटक की पहचान प्रियंका विष्णु दुखंडे पुत्री विष्णु दुखंडे उम्र 38 वर्ष निवासी काला चौकी मुंबई के रूप में हुई है। महिला अपनी मौसी प्रणिता के साथ मनाली घूमने आई थी और मंगलवार को मनाली के पर्यटन स्थल सोलंगनाला घूमने गई थी। वहां से लौटने के बाद शाम को होटल में उसकी तबीयत खराब हुई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई। मिशन अस्पताल के प्रभारी डाक्टर ए. फिलिप ने बताया कि महिला की मौत अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि मौत के सही कारण का पता पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News