Kullu: नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 30 सितम्बर तक आवेदन
punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 04:19 PM (IST)
कुल्लू: जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में कक्षा 9वीं एवं 11वीं की रिक्त सीटों के लिए चयन परीक्षा 10 अप्रैल, 2027 को होगी। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर निर्धारित की गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल के प्रधानाचार्य ने जिला कुल्लू के अभिभावकों से आग्रह किया है कि जिनके बच्चे वर्तमान में कक्षा 8वीं एवं 10वीं में अध्ययनरत हैं, वे कक्षा 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई, 2012 से 31 जुलाई, 2014 तथा कक्षा 11वीं के लिए 1 जून, 2010 से 31 जुलाई, 2012 के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभिभावक जवाहर नवोदय विद्यालय कुल्लू के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

