कुल्लू में 22 वर्षीय लड़की का अपहरण, परिजनों में चिंता का माहौल; मामला दर्ज
punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 04:58 PM (IST)
Kullu News : चंडीगढ़-मनाली एनएच से सटे बजौरा -भुंतर के समीप राजस्थान की रहने वाली एक लड़की का अपहरण हो गया। लड़की अम्बेडकर नगर में रहती थी।
जानकारी के मुताबिक, लड़की के छोटे भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी 22 वर्षीय बड़ी बहन प्रातः करीब 2.30 बजे बिना बताए घर से चली गई। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चल सका।
शिकायत में आशंका जताई गई है कि किसी व्यक्ति द्वारा उसकी बहन का अपहरण किया गया है। एसपी अभिषेक सेकर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की बरामदगी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

