कुल्लू में गिरने के कारण महिला समेत 2 लोगों की मौत, परिजनों में पसरा मातम

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2026 - 01:06 PM (IST)

Kullu News : पुलिस थाना निरमंड और आनी के तहत गिरने के कारण एक महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

पुलिस के अनुसार सीएचसी निरमंड में उत्तम दासी पत्नी स्व. तीर्थ राम निवासी घाटू जिला कुल्लू की गिरने के कारण उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार महिला देर रात घर के बरामदे में गिर गई थी।

उधर, सेस राम (86) पुत्र राम चंद निवासी जाबो जिला कुल्लू को गिरने के कारण सिविल अस्पताल आनी लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार खाना खाने के बाद गऊशाला की ओर जाते समय सेस राम करीब 30-35 फुट ऊंचाई से गिर गए थे, जिससे सिर में गंभीर चोटें आई थीं।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News