Kullu: महिला ने ब्यास नदी में लागई छलांग, शव बरामद

punjabkesari.in Sunday, Jul 20, 2025 - 07:20 PM (IST)

मनाली (सोनू): पर्यटन नगरी मनाली में बंजार की महिला ने ब्यास नदी में छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। महिला ने शनिवार को मनाली में ब्यास नदी में छलांग लगाई थी। पुलिस ने रविवार को महिला का शव पतलीकूहल के पास से बरामद कर लिया है। मृतका की पहचान भुवनेश्वरी उर्फ रीना गांव गोड़ीघाड़ उपमंडल बंजार जिला कुल्लू के रूप में हुई है। रीना इन दिनों मनाली के अलेऊ क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने सर्च अभियान शुरू कर दिया था। शनिवार को महिला का कोई पता नहीं चल पाया।

रविवार को पुलिस ने पतलीकूहल के समीप शव को बरामद कर लिया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि महिला का शव पतलीकूहल के पास नदी से बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम के लिए शव मनाली लाया है। महिला के परिजन मनाली पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News