पानी बढऩे से ब्यास नदी के बीच फंसे 3 पर्यटक
punjabkesari.in Monday, Feb 28, 2022 - 09:50 PM (IST)

मनाली: पर्यटन नगरी मनाली में सोमवार को 3 पर्यटक ब्यास नदी के बीच में फंस गए, जिन्हें अग्निशमन विभाग ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रैस्क्यू किया। ये पर्यटक पंजाब और दिल्ली के रहने वाले हैं। हालांकि इस हादसे में किसी तरह के जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ है, लेकिन अचानक ब्यास नदी में पानी बढऩे से पर्यटक नदी के बीच में फंस गए। पर्यटकों के ब्यास नदी में फंसे होने की सूचना दमकल विभाग को मिली। करीब डेढ़ घंटे तक चले रैस्क्यू अभियान के बाद पर्यटकों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल विभाग मनाली प्रभारी दीपक ने कहा कि पंजाब और दिल्ली के पर्यटकों को नदी से सुरक्षित रैस्क्यू कर लिया गया है। पर्यटकों में रिजवान खान (30) पंजाब, सलमान (31) पंजाब और फिरोज (32) साऊथ दिल्ली शामिल हैं।