Hamirpur: टौणी देवी में मौसम की मार से मक्की की फसल को भारी नुक्सान, किसानों में छाई निराशा

punjabkesari.in Saturday, Aug 17, 2024 - 11:14 AM (IST)

हमीरपुर (राजीव): शुक्रवार रात आई तेज बारिश और तूफान ने टौणी देवी क्षेत्र की मक्की की फसल को भारी नुक्सान पहुंचाया है। पहले बारिश की कमी के कारण मक्की की बिजाई देरी से हुई थी, लेकिन अब जब फसल खेतों में बढ़ने लगी थी तो तेज हवाओं ने उसे बर्बाद कर दिया। तेज आंधी के कारण क्षेत्र के कई सूखे पेड़ भी जड़ से उखड़ गए हैं।

शुक्रवार रात करीब 10 बजे 33 केवी लाइन फेल होने से टौणी देवी क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके कारण लोग पूरी रात अंधेरे में रहे और बिजली की बहाली सुबह 7 बजे तक नहीं हो पाई थी। इस दौरान स्थानीय लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

रातभर हुई गरज और बिजली की चमक के साथ हुई बारिश ने लोगों को डरा दिया। एक जोरदार धमाके के कारण कई मकान भी हिल गए। हालांकि अभी तक क्षेत्र से किसी बड़े नुक्सान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन मक्की की फसल को हुए नुक्सान से किसान में निराशा छाई हुई है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News