Hamirpur: खेत में गेहूं काट रहे दम्पति पर अचानक हुआ हमला

punjabkesari.in Wednesday, Apr 23, 2025 - 03:56 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): गेहूं की कटाई के कार्य में लगे चाहड़ गांव के दम्पति पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे दम्पति गम्भीर रूप से घायल हो गए, उन्हें उपचार के लिए डा. लश्करी राम राठौर सिविल अस्पताल टौणीदेवी पहुंचाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है तथा अब उपचार मिलने के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार है। अस्पताल के डाक्टरों का कहना है कि बुधवार को सुबह से दोपहर तक करीब एक दर्जन लोग मधुमक्खियों के काटने से अस्पताल पहुंच चुके हैं।

बता दें कि आजकल गेहूं कटाई का कार्य चला है और मधुमक्खियों ने खेतों में छत्ते बनाए हुए हैं, वहीं कुछ लोग इनका शहद निकालते हैं जिसके कारण मधुमक्खियां अपने आसपास लोगों की आहट सुनकर हमला बोल देती हैं। डा. लश्करी राम राठौर सिविल अस्पताल टौणीदेवी के बी.एम.ओ. डा. रमेश रतू का कहना है कि आजकल मधुमक्खियों के काटने के बहुत मामले आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि मधुमक्खियों के काटने पर तुरन्त नजदीकी अस्पताल में उपचार करवाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News