Mandi: कमरे में लड़की के साथ मिला चिट्टे का मुख्य सप्लायर, पुलिस ने छठी बार किया गिरफ्तार
punjabkesari.in Saturday, Sep 13, 2025 - 05:57 PM (IST)

नेरचौक: बल्ह पुलिस की टीम ने चिट्टे के मुख्य सप्लायर नीरज शर्मा को उसके घर से छठी बार चिट्टे सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.70 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। हैरानी की बात यह है कि जब पुसिल ने आराेपी के घर में दबिश दी ताे इस दाैरान कमरे में उसके साथ एक लड़की भी माैजूद थी, जोकि धर्मपुर की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि लड़की भी चिट्टे की आदी है।
जानकारी के अनुसार बीती रात बल्ह पुलिस ने गांव के लोगों की मदद से टरोह निवासी नीरज शर्मा के घर दबिश देकर उसे चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। कारवाई के दाैरान पुलिस टीम में एसएचओ बल्ह संजय कुमार, हैड कांस्टेबल रामचंद्र, हैड कांस्टेबल मनु राणा, कॉन्स्टेबल राजकुमार व गृह रक्षक सावित्री देवी मौजूद रहीं। इन्वैस्टीगेशन ऑफिसर रामचंद्र ने बताया कि पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। इसके साथ एक लड़की भी कमरे में पाई गई है, जिसे वाॅर्निंग देकर पहली बार छोड़ दिया गया है।
उधर, स्थानीय लोगों ने राेष जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस इन्हें बार-बार पकड़ती है और छोड़ देती है। उन्हाेंने आराेप लगाया कि नीरज शर्मा दिन में कभी भी बाहर नहीं निकलता, सिर्फ रात को ही बाहर निकलता है। इन लोगों ने अब गांव को अपना ठिकाना बनाना शुरू कर दिया है। बाजार की बजाय अब गांव में ये नशे की सप्लाई कर रहे हैं। प्रशासन काे ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
वहीं एसएचओ संजय ने बताया कि पुलिस को नीरज शर्मा के खिलाफ बहुत-सी शिकायतें आ रही थीं। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, जिसे पहले भी 5 बार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ धर्मपुर की लड़की भी पाई गई है, जिसे पहली बार नोटिस देकर छोड़ा गया है।
हिमाचल प्रदेश की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए Click Here