Mandi: घुमारवीं निवासी युवक पुलिस नाकाबंदी के दौरान चरस के साथ गिरफ्तार
punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 06:36 PM (IST)
सुंदरनगर (सोढी): पुलिस थाना बीएसएल कालोनी के अंतर्गत पुलिस टीम ने सोमवार शाम नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मुकाम कटेरु के पास चैकिंग के दौरान एक कार को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर कार के डैशबोर्ड के अंदर से 176 ग्राम चरस बरामद की गई, जिस पर पुलिस ने वाहन चालक शशि पाल पुत्र जगदीश चंद निवासी तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध धारा 20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में जांच जारी है।

