हिमाचल: भाजपा की 2 टिकटों पर माथापच्ची जारी, कांग्रेस प्रत्याशियों पर जल्द होगी चर्चा

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2024 - 12:04 AM (IST)

शिमला (कुलदीप): लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की तरफ से हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और शिमला से सांसद सुरेश कश्यप का टिकट फाइनल होने के बाद शेष बची 2 सीटों पर मंथन जारी है। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा की शेष बची 2 टिकटों पर अगली या फिर अंतिम सूची में मुहर लग सकती है। उधर, प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस में अभी प्रत्याशियों के लिए आवेदन मांगे जाने की प्रक्रिया ही पूरी हो पाई है। इसमें करीब 36 कांग्रेस नेताओं ने पार्टी का टिकट मांगा है। ऐसे में अब पार्टी आलाकमान के स्तर पर टिकटों को लेकर चर्चा होगी। भाजपा की 2 टिकटों और कांग्रेस की 4 टिकटों को अंतिम रूप देने में इसलिए भी समय लग रहा है क्योंकि कांग्रेस के 6 बागियों से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 18 मार्च को मामला सूचीबद्ध है। दोनों दलों की तरफ से पार्टी के स्तर पर करवाए गए सर्वे के अलावा जनता से मिली फीडबैक को भी टिकट वितरण का आधार बनाया जा रहा है। 

सियासी घटनाक्रम से टिकट वितरण का फाॅर्मूला बदला
कांग्रेस के 6 बागियों की तरफ से राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने के बाद बदले सियासी घटनाक्रम के बाद टिकट वितरण का फाॅर्मूला भी बदल गया है। इसी कारण भाजपा अभी 2 ही संसदीय क्षेत्रों में अपने टिकट फाइनल कर पाई है, जबकि 2 पर माथापच्ची जारी है। इसके अलावा कांग्रेस में अभी टिकट वितरण के मामले में आलाकमान के स्तर पर चर्चा होगी।

कांग्रेस जल्द तय करेगी प्रत्याशी : सुक्खू 
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि कांग्रेस जल्द अपने प्रत्याशियों को तय करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भले ही 2 प्रत्याशी तय कर लिए हों, लेकिन कांग्रेस शीघ्र ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। उन्होंने कहा कि 15 माह में कांग्रेस सरकार ने कई चुनौतियों का सामना किया है, जिसमें आर्थिक एवं आपदा जैसी चुनौतियां प्रमुख रही हैं। इसके बाद सरकार को राजनीतिक चुनौती के दौर से गुजरना पड़ा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News