जानिए क्यों सुबह-सुबह सड़कों पर दौड़ी नाहन पुलिस (Watch Video)

punjabkesari.in Monday, Dec 10, 2018 - 12:34 PM (IST)

नाहन (सतीश): सुबह सवेरे सोमवार को नाहन पुलिस के दर्जनों जवानों ने सड़कों पर दौड़ लगाई। अचानक बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को सड़कों पर देख लोग हैरान हुए। दरअसल पुलिस महकमे द्वारा यहां पुलिस जवानों के लिए पैदल मार्च का आयोजन किया गया था।
PunjabKesari

करीब 10 किलोमीटर इस मार्च में करीब 5 दर्जन से अधिक जवानों ने भाग लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर और डीएसपी हेडक्वार्टर बबीता राणा की अगुवाई में निकाले गए।
PunjabKesari

इस मार्च में जवानों ने 40 मिनट के भीतर करीब 10 किलोमीटर का सफर तय किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस तरह के मार्च का मुख्य उद्देश्य जवानों को तंदुरुस्त रखना होता है ताकि जवान किसी भी स्थिति को संभाल सके।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News