NH-305 पर फ्लेड नाला में पहाड़ी खिसकी, मलबे की चपेट में आने से बचे दर्जनों वाहन
punjabkesari.in Tuesday, Sep 13, 2022 - 09:46 PM (IST)

आनी (शिव): NH-305 पर आनी के कंडुगाड के पास फ्लेड नाला में पहाड़ी खिसकने से सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है जबकि इसी सड़क पर जेसीबी सड़क को खोलने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान सड़क पर दर्जनों वाहन खड़े थे जोकि मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए जबकि राहगीरों ने भागकर जान बचाई। ग्राम पंचायत बटाला के प्रधान रोशन लाल ने कहा कि फ्लेड नाला में भूस्खलन से गांव कटौली को भी खतरा पैदा हो गया है। प्रधान ने कहा कि 2 महीने हो चुके हैं और भूस्खलन जारी है। सड़क पर हर रोज पत्थर गिर रहे हैं। इस सड़क पर कभी भी जानी नुक्सान हो सकता है। मंगलवार को पूरी पहाड़ी गिर गई है, जिससे अधिक नुक्सान हुआ है। वहीं एनएच-305 पर मशीनें रोक दी गई हैं। पहाड़ी से पत्थर गिरने का क्रम जारी है, जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। एनएच-305 रामपुर बुशहर के एक्सियन केएल सुमन ने कहा कि फ्लेड नाले में भूस्खलन होने से पूरी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है, जिस पर यातायात बहाल करना बहुत की कठिन है। इसलिए सड़क को ठीक करने का काम 2 दिनों के लिए रोक दिया गया है। 16 सितम्बर तक सड़क बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here