चम्बा-तीसा मार्ग पर चांजू नाला के पास दरकी पहाड़ी, 4 घंटे तक थमे रहे वाहनों के पहिए

punjabkesari.in Saturday, Apr 22, 2023 - 06:13 PM (IST)

तीसा (सुभानदीन): चांजू नाला के समीप पहाड़ी दरकने से चम्बा-तीसा मुख्य मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया। उक्त मार्ग पर करीब 4 घंटे तक वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप की बंद रही। इस कारण तीसा की ओर से न तो लोग चम्बा पहुंच सके और न ही चम्बा की ओर से तीसा पहुंच सके। वहीं ईद के त्यौहार पर कई लोग सगे संबंधियों के घर भी नहीं जा पाए। दोपहर 1 बजे के बाद अचानक चांजू नाला के पास पहाड़ी दरकने से बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गई थीं। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं जानकारी मिलते ही लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग खोलने के लिए मशीनरी को तैनात किया और करीब 5 बजे तक मार्ग को वाहनों के लिए खोल दिया। लोक निर्माण विभाग मंडल तीसा के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र सिंह ने बताया कि चांजू नाला के पास भूस्खलन के कारण चम्बा तीसा मुख्य मार्ग बंद हो गया था। चांजू नाला में मार्ग खोलने के लिए मशीनरी मौके पर तैनात कर  मार्ग को खोल दिया गया है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News