Solan: भारी बारिश के बीच पहाड़ी दरकी, मलबे की चपेट में आए 3 ट्रक

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 10:13 PM (IST)

दाड़लाघाट (अत्री): अल्ट्राटैक सीमैंट कंपनी बागा (मांगल) परिसर में टोकन प्वाइंट के पास गुरुवार सुबह भारी बारिश के बीच सड़क से लगती पहाड़ी अचानक दरक गई। पहाड़ी से मिट्टी और पत्थर सड़क की ओर आने से अनलोडिंग के लिए खड़े 3 ट्रक मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। मलबे की चपेट में आने से एक ट्रक को काफी नुक्सान पहुंचा, जबकि 2 अन्य ट्रकों को मामूली क्षति हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद कंपनी की ओर से सड़क पर गिरे मलबे को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News