Mandi: 2 विदेशी पैराग्लाइडर्ज को करनी पड़ी एमरजैंसी लैंडिंग, बीड़-बिलिंग से भरी थी उड़ान
punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 06:49 PM (IST)
लडभड़ोल (भारद्वाज): तहसील मुख्यालय लडभड़ोल के गोरा में मंगलवार को 2 विदेशी पैराग्लाइडर्ज खेतों में उतरे। इनकी पहचान कजाकिस्तान के रहने वाले अलेक्स और युवरा के रूप में हुई है, जिन्होंने पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग से उड़ान भरी थी। उड़ान भरते हुए ये रास्ता भटक कर हवा के बहाव के साथ लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के गोरा की तरफ पहुंच गए। इन्होंने बताया कि उड़ान के दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई जिसके चलते उन्होंने मजबूरी में गोरा गांव के समतल खेत देख लैंडिंग करने का फैसला किया। इस दौरान स्थानीय लोगों का हुजूम भी इकट्ठा हो गया।

