Kullu News: पुल के नीचे संदिग्ध हालत में झुलसा हुआ मिला युवक, इलाके में सनसनी

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 04:05 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में कीरतपुर-मनाली हाईवे पर स्थित जिया पुल के नीचे एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ एक 28 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया है।

कैसे हुई घटना?

मिली जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने जिया पुल के नीचे एक युवक को झुलसी हुई हालत में देखा। युवक का शरीर आग से काफी ज्यादा जल चुका था। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक किन कारणों से या कैसे आग की चपेट में आया।

पहचान और स्वास्थ्य स्थिति

पीड़ित की पहचान खुशी राम (28) के रूप में हुई है, जो कुल्लू के गड़सा (ठेला) क्षेत्र का रहने वाला है। डॉक्टरों के अनुसार युवक का शरीर 30 प्रतिशत से अधिक झुलस गया है। उसका ऊपरी हिस्सा आग से ज्यादा प्रभावित हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक (SP) मदन लाल कौशल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई और वजह।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News