Kullu: आनी और निरमंड में सभी शिक्षण संस्थान बंद

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 10:52 PM (IST)

कुल्लू (ब्यूरो): जिला कुल्लू में भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू ने आनी और निरमंड उपमंडलों के सभी शिक्षण संस्थानों को 22 जुलाई को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। डीसी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू के अध्यक्ष अनुराग चन्द्र शर्मा ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30 एवं 34 (एम.) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ये आदेश जारी किए हैं। इसके तहत आनी एवं निरमंड उपमंडलों के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल, डाईट, आंगनबाड़ी केंद्र, महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलीटैक्नीक, इंजीनियरिंग तथा फार्मेसी कॉलेज 22 जुलाई को बंद रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News