Kullu: श्रीखंड महादेव यात्रा 10 से 23 जुलाई तक, दशनामी जूना अखाड़ा से छड़ी यात्रा रवाना

punjabkesari.in Monday, Jul 07, 2025 - 09:15 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): उत्तर भारत की सबसे कठिनतम धार्मिक यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा 10 से 23 जुलाई तक होगी। कुल्लू जिले के निरमंड उपमंडल में 18,570 फुट की ऊंचाई पर भगवान भोलेनाथ के 60 फुट शिवलिंग के दर्शन के लिए 35 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा करनी पड़ती है। सावन माह में बड़ी संख्या में लोग श्रीखंड महादेव यात्रा करते हैं।

निरमंड के दशनामी जूना अखाड़ा से माता अम्बिका और दत्तात्रेय स्वामी की 30वीं छड़ी यात्रा सोमवार को श्रीखंड रवाना हुई। छड़ी यात्रा को एस.डी.एम. निरमंड मनमोहन सिंह और छड़ी यात्रा समिति के अध्यक्ष टाकेश्वर शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। निरमंड से छड़ी यात्रा को अखिल भारतीय पंच दशनामी जूना अखाड़ा कुदरत गिरि ने दावत गिरि की अध्यक्षता में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद वाद्य यंत्रों और बम-बम भोले के जयकारों के साथ रवाना किया। छड़ी यात्रा में दर्जनों साधु-महात्माओं सहित करीब 500 लोगों ने भाग लिया।

डीसी कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने कहा कि श्रीखंड महादेव धार्मिक यात्रा 10 से 23 जुलाई तक होगी। प्रशासन की तरफ से यात्रा को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पिछले वर्ष यात्रा में 9,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया था और पहली बार यात्रा में किसी भी श्रद्धालुओं की मौत नहीं हुई थी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का प्रावधान किया गया है और हर दिन 800 श्रद्धालुओं को ऑनलाइन परमिट जारी किए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News