Kullu: आधी रात को निगान पेट्रोल पंप पर पहुंचा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल

punjabkesari.in Tuesday, Sep 10, 2024 - 12:18 PM (IST)

आनी, (निस.): उपमंडल मुख्यालय आनी से 5 किलोमीटर दूर एन.एच.-305 में निगान स्थित पैट्रोल पम्प पर रविवार देर रात्रि को एक तेंदुआ पहुंच गया जोकि वहां लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गया। सी.सी.टी.वी. फुटेज के अनुसार यह तेंदुआ काफी समय तक पैट्रोल पम्प के पास घूमता रहा। जब तक तेंदुआ यहां घूमता रहा, उस समय कोई भी पैट्रोल पम्प का कर्मी बाहर नहीं था अन्यथा तेंदुआ कर्मचारी पर हमला कर देता।

सी.सी.टी.वी. फुटेज में तेंदुआ दिखने से अब क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस घटना के बाद से क्षेत्र के निगान के साथ साथ बाड़ी, नेवी, दामण, शलोटा व दोघरी गांवों के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से यहां पिंजरा लगाकर इस तेंदुए को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों की जान को किसी तरह का खतरा न हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News