Kullu: पत्नी को जहर देकर किया जान से मारने का प्रयास, मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, Jul 28, 2025 - 07:19 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): उपमंडल आनी के दलाश क्षेत्र की महिला ने अपने पति के ऊपर पानी में जहर डालकर उसकी हत्या करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मीना देवी पत्नी यशपाल निवासी दलाश को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। इस दौरान उपचार के बाद डाक्टरों ने महिला की हालत में सुधार लाया। महिला ने आरोप जड़ा कि उसे उसके पति ने पानी में जहर डालकर पानी पीने के लिए दिया था।

अस्पताल में उपचार के लिए जब वह भर्ती थी, तो उस समय भी उसके पति ने उस पर दबाव बनाया और कहा कि वह पुलिस को बयान देकर कहे कि उसने गलती से जहर खाया है। आरोप जड़ा कि उसके पति ने सुबह उसके साथ मारपीट भी की और उसके 4 साल के बेटे को जबरन अपने साथ ले गया। एएसपी संजीव चौहान ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News