कोमल शर्मा बनी नगर परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2020 - 12:57 PM (IST)

कांगड़ाः  स्व पंडित बालकृष्ण शर्मा की बहू कोमल शर्मा नगर परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष चुन ली गई हैं। अध्यक्ष पद के चयन के लिए सोमवार को नगर परिषद के कार्यालय में हुई बैठक में सभी सदस्यों की मौजूदगी में उनका चयन किया गया। इस पद से पंडित बालकृष्ण शर्मा के भतीजे अशोक शर्मा ने पिछले दिनों पारिवारिक समझौते के तहत इस्तीफा दे दिया था,उसी के चलते आज अध्यक्ष पद के चयन के लिए बैठक बुलाई गई थी। अशोक ने इस्तीफे के साथ ही ये बात भी स्पष्ट कर दी थी कि अब अध्यक्ष पद के लिए उनकी कैंडिडेट कोमल शर्मा ही होंगी। 
PunjabKesari
वहीं, कोमल ने अध्यक्ष पद पर चुने जाने के साथ ही कहा है कि पंडित बालकृष्ण शर्मा ने जो रास्ता कांगड़ा को दिखाया था, वह भी उसी रास्ते पर चलते हुए कांगड़ा को आगे ले जाने का काम करेंगी। पंडित बालकृष्ण शर्मा वर्षों तक कांगड़ा नगर परिषद के अध्यक्ष रहे हैं, उनकी पत्नी उर्मिल शर्मा भी अध्यक्ष पद पर रह चुकी हैं। अब उनकी बहू इस पद पर पदस्थ हुई हैं। कोमल श्री बालाजी अस्पताल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग कांगड़ा के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा की पत्नी हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News