Mandi: गैस सिलैंडर में आग लगने से रसोईघर जलकर राख, आग बुझाते व्यक्ति झुलसा

punjabkesari.in Wednesday, Oct 23, 2024 - 02:49 PM (IST)

मंडी: मंडी जिला की उपतहसील टिहरा के अंतर्गत ग्रयोह पंचायत के खौदा गांव में एक रसोईघर में आग लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। घायल व्यक्ति की पहचान खौदा गांव निवासी सरोज कुमार के रूप में हुई है, जिसका अस्पताल में उपचार करवाया गया।

जानकारी के अनुसार रसोईघर में रखे गैस सिलैंडर ने अचानक आग पकड़ ली। इस दौरान परिवार के सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई। घर के मालिक सरोज कुमार ने जब रसोईघर में आग लगी देखी तो अपनी जान की परवाह किए बिना उसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के चलते वह बुरी तरह झुलस गया। 

वहीं घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिस पर टीम ने मौके पर आकर आग पर काबू पाया। इस दौरान घर को तो जलने से बचा लिया गया, लेकिन रसोईघर पूरी तरह से जलकर राख हाे गया। प्रभावित सरोज कुमार इस घटना में लगभग डेढ़ लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। उधर, नायब तहसीलदार टिहरा शशिपाल शर्मा ने बताया कि नुक्सान का आकलन कर पीड़ित परिवार को फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News