Mandi: 6 दिन बाद मंडी-मनाली एनएच एकतरफा बहाल

punjabkesari.in Friday, Sep 05, 2025 - 09:18 PM (IST)

पंडोह (देशराज): मंडी-मनाली एन.एच. शुक्रवार को 6 दिनों के बाद सुबह 11 बजे बहाल हो गया। शुक्रवार सुबह ही झलोगी, औट, बनाला और झीडी के पास सड़क बहाली कार्य शुरू किया जोकि 11 बजे तक चला। एडीशनल एसएचओ औट भूपेंद्र जम्वाल ने बताया कि फिलहाल यातायात वन-वे चालू किया गया है। चौकी प्रभारी पंडोह अनिल कटोच ने बताया कि 9 मील से कल्लू की तरफ सीमित संख्या में वाहनों को जाने की अनुमति दी गई है। हालांकि पुलिस प्रशासन के सामने अभी बड़ी चुनौती है। सड़क पर 90 प्रतिशत बड़ी गाड़ियां हैं जिनमें टनों के हिसाब से माल लोड हुआ है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News