Mandi: मंडी-चंडीगढ़ हाईवे पुलघराट के पास भूस्खलन से बंद, पुलिस ने ट्रैफिक किया डायवर्ट

punjabkesari.in Wednesday, Sep 03, 2025 - 07:26 PM (IST)

मंडी (रजनीश): मंडी-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। मंडी शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित पुलघराट के पास शाम करीब 4:30 बजे अचानक हुए भूस्खलन के कारण राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। भूस्खलन की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गईं तथा स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

वहीं पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करते हुए वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को भेजना शुरू कर दिया है। नेरचौक की ओर से आने वाले वाहनों को बगला से फोरलेन मंडी की तरफ भेजा जा रहा है, वहीं मंडी से सुंदरनगर की ओर जाने वाले वाहनों को वाया सौदा खड्ड भेजा जा रहा है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने भूस्खलन के कारण सड़क बंद हाेने और ट्रैफिक को डार्यवट करने की जानकारी दी है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे इस मार्ग पर यात्रा करने से पहले यातायात की स्थिति की जानकारी ले लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News