Himachal: मंडी-कुल्लू नैशनल हाईवे पर Traffic फिर से बहाल, यात्रा करने से पहले देखें ये Time Chart

punjabkesari.in Saturday, Sep 06, 2025 - 12:33 PM (IST)

मंडी (रजनीश): ​मंडी-कुल्लू नैशनल हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही को फिर से शुरू कर दिया गया है। शनिवार सुबह इस रास्ते को वन-वे ट्रैफिक के लिए खोला गया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि सड़क पर कुछ जगहों पर अभी भी छोटे-मोटे भूस्खलन हो रहे हैं, इसलिए यातायात को बहुत सावधानी से चलाया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए पुलिस ने गाड़ियों के लिए एक खास टाइम-टेबल बनाया है। सभी गाड़ियों को इसी टाइम-टेबल के हिसाब से ही आने-जाने दिया जाएगा।

मंडी-कुल्लू हाईवे के लिए ट्रैफिक का टाइम टेबल

मंडी से कुल्लू जाने के लिए:

  • सुबह 8 बजे से 10 बजे तक
  • दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक
  • शाम 4 बजे से 6 बजे तक

कुल्लू से मंडी आने के लिए:

  • सुबह 10 बजे से 12 बजे तक
  • दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक

छोटे वाहनों के लिए कमांद-कटौला वैकल्पिक मार्ग
जो लोग छोटे वाहनों से कमांद-कटौला वाले वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके लिए भी अलग से टाइम-टेबल तय किया गया है।

मंडी से कुल्लू जाने के लिए:

  • सुबह 10 बजे से 12 बजे तक
  • दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक
  • शाम 6 बजे से 8 बजे तक

कुल्लू से मंडी आने के लिए:

  • दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक
  • शाम 4 बजे से 6 बजे तक

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा के लिए सिर्फ तय समय का ही पालन करें। उन्होंने यह भी बताया कि मौसम खराब होने और भूस्खलन के कारण यह टाइम टेबल कभी भी बदला जा सकता है। इसलिए, यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सफर शुरू करने से पहले पुलिस या प्रशासन से ताजा  जानकारी जरूर ले लें। सभी से सुरक्षित रहने और नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News