Kangra: कांगड़ा में ट्रैफिक व्यवस्था ट्रैफिक मित्रों के हवाले
punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 04:14 PM (IST)
कांगड़ा (किशोर): कांगड़ा में बढ़ रहे यातायात दबाव के चलते ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए नई पहल आरंभ की है पुलिस ने 5 ट्रैफिक मित्रों की नियुक्ति की है, जो यातायात को सुचारू रूप से चलाने में मददगार होंगे। यह ट्रैफिक मित्र शहर में यातायात जाम न लगे, इसलिए रखे हैं। इन्हें घंटों के हिसाब से स्टाइपैंड दिया जाएगा। डी.एस.पी. कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि इन 5 ट्रैफिक मित्रों को उन चयनित स्थानों पर लगाया गया है, जहां पर यातायात का दबाव अधिक है तथा जाम का अंदेशा बना रहता है। इनमें 2 ट्रैफिक मित्र मटौर चौक, 2 नए बस अड्डे तथा एक को जमानाबाद रोड चौक पर तैनात किया गया है।
उन्होंने बताया कि इन तीनों स्थानों पर अधिक यातायात होता है, जिस कारण जाम भी अक्सर लगता है। यह ट्रैफिक मित्र यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए मददगार साबित होंगे। इन्हें ट्रैफिक नियमों तथा यातायात सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रेनिंग भी दी जा रही है। यह किसी वाहन का फोटो या उसका चालान करने के लिए ऑथराइज नहीं हैं, किंतु गलत ढंग से खड़े वाहन चालक को वहां से हटाने के लिए विनम्रतापूर्वक कह सकते हैं, ताकि यातायात बाधित न हो। डीएसपी शर्मा ने बताया कि इन ट्रैफिक मित्रों को घंटों के हिसाब से काम पर बुलाया जाता है और जब सुबह ऑफिस व शाम को छुट्टी का समय होता है तथा यातायात अधिक होता है, उस समय इन्हें लगाया जाता है।

