Himachal : वेटरनरी फार्मासिस्ट की संदिग्ध पौरस्थितियों में मौत, खाई में पड़ा मिला शव; इलाके में मचा हड़कंप
punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2026 - 01:36 PM (IST)
Kangra News : नगर परिषद ज्वाली के अंतर्गत लंव गांव के निवासी विशाल कुमार (42) के भाटी गांव में संदिग्ध पौरस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, विशाल कुमार सिद्धपुर गाड़ में वेटरनरी फार्मासिस्ट के रूप में कार्यरत था। शुक्रवार को वह किसी बीमार पशु के इलाज के लिए गया था, लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी प्राथमिकी पुलिस थाना ज्वाली में शनिवार सुबह दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
वहीं, स्थानीय गांववासियों ने उसका शव मोटरसाइकिल के साथ भाटी गांव के समीप सुनसान सड़क के पास खाई में पड़ा देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मंजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा कड़ी मशक्कत के वाद शव को खाई से बाहर निकाला। एएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने बारीकी से हर पहलू की जांच शुरू कर दी है।

