Kangra : चंबापत्तन के पास ब्यास नदी में मिला लापता बुजुर्ग का शव, इलाके में शोक की लहर

punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2026 - 02:24 PM (IST)

रक्कड़ (कांगड़ा) : पुलिस थाना रक्कड़ के तहत चामुखा मंदिर के पास ब्यास नदी में लापता हुए 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव चंबापत्तन के पास बरामद हुआ है। मृतक की पहचान रमेश शर्मा पुत्र चितराम निवासी डोडगी, उपमंडल वंगाणा, जिला ऊना के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रमेश शर्मा 2 दिन पहले चामुखा मंदिर में माथा टेकने आए थे। मंदिर में दर्शन करने से पहले वह ब्यास नदी में नहाने के लिए उतरे, लेकिन गहरे पानी में जाने के कारण लापता हो गए। इसके बाद स्थानीय पुलिस और सडीआरएफ की टीम ने नदी में उनकी तलाश शुरू की।

वहीं, लगातार तलाशी अभियान के दौरान उनका शव चंबापत्तन के पास नदी से बरामद किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News