Kangra: तीन बच्चों की मां लापता, सास ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी
punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2026 - 06:50 PM (IST)
ज्वालामुखी (नितेश): मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी बीते 27 सितम्बर से लापता है। महिला की सास सरला देवी पत्नी स्वर्गीय किशन चंद, निवासी गांव बलड़ी, डाकघर सियालकड़ की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी जिला देहरा संदीप धवल ने की है। सरला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे श्रवण कुमार की पत्नी पूजा देवी अचानक घर से लापता हो गई। पूजा देवी के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं।
मां के अचानक लापता होने के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिकायतकर्त्ता के अनुसार पूजा की शादी करीब 15 वर्ष पहले हुई थी और वह मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है। उसका पति ड्राइवर का काम करता है। सरला देवी ने पुलिस से अपनी पुत्रवधू को जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है।
लापता होने के बाद घर से सामान गायब
शिकायतकर्त्ता सरला देवी के अनुसार पूजा देवी के लापता होने के बाद घर की जांच करने पर कुछ सामान भी गायब पाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूजा घर से करीब 30 ग्राम सोना, 200 ग्राम चांदी और रसोई के बर्तन भी साथ लेकर गई है। पूजा देवी के लापता होने के बाद परिजनों और ग्रामीणों को उसके बारे में जानकारी जुटाने पर पता चला कि वह मझींन के सुनार जगदीश चंद से सोने की एक नोज पिन उधार लेकर गई थी। इसके अलावा उसने बाजार में मोबाइल दुकानदार अश्वनी कुमार से एक सिम भी खरीदा था। पुलिस इन जानकारियों के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है।

