Mandi: शैलजा शर्मा को जयपुर में मिलेगा महिला सम्मान

punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2026 - 04:09 PM (IST)

जोगिंद्रनगर (अमिता): अपनी उत्कृष्ट सेवाओं, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पण के लिए शैलजा शर्मा को सितम्बर माह में जयपुर में आयोजित होने वाले महिला सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। शैलजा शर्मा को वर्ष 2026 में अब तक कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है। इनमें राष्ट्रीय सेवा सम्मान 2026, महिला आइकन पुरस्कार 2026, टॉप 50 उल्लेखनीय महिला सम्मान 2026 सीजन-3, इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स 2026, भारत गौरव सम्मान 2026, भारतीय गौरव प्रतिभा सम्मान 2026 तथा सुपर वूमैन पुरस्कार 2026 प्रमुख हैं।

इसके अलावा उन्हें शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी अमरीका की ओर से उत्कृष्टता पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में उन्हें विशिष्टातिथि के रूप में भी आमंत्रित किया गया था। शैलजा शर्मा अपने कार्यों के माध्यम से युवा पीढ़ी को सेवा, नेतृत्व और सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित कर रही हैं। सितम्बर में जयपुर में होने वाला यह सम्मान समारोह उनकी उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ने जा रहा है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News