शिमला: भारी वर्षा से एनएच-5 के मंगलाड में भूस्खलन, सड़क का आधा हिसा टूटा

punjabkesari.in Saturday, Jul 13, 2024 - 09:10 PM (IST)

झाकड़ी: उपमंडल रामपुर में भारी वर्षा से राष्ट्रीय उच्चमार्ग-5 के मंगलाड सड़क मार्ग में भारी भूस्खलन हुआ है। इससे राष्ट्रीय उच्चमार्ग-5 को भारी क्षति हुई है। हालांकि राष्ट्रीय उच्चमार्ग रामपुर मंडल द्वारा सड़क मार्ग को खोलने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया गया है, लेकिन भारी वर्षा से सड़क मार्ग को काफी क्षति हुई है। भूस्खलन होने से राष्ट्रीय उच्चमार्ग-5 आधे घंटे के लिए बाधित रहा है। राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर भूस्खलन का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय उच्चमार्ग से सफर करना भी एक चुनौती बनता जा रहा है। राष्ट्रीय उच्चमार्ग रामपुर मंडल के वर्षा से निपटने के लिए किए इंतजामों की भी हवा निकल रही है।

बरसात में वर्षा से निपटने के लिए आयोजित बैठक में राष्ट्रीय उच्चमार्ग-5 के रामपुर मंडल के माध्यम से सड़क मार्ग को गतिशील बनाए रखने लिए विशेष दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हकीकत में उनके दावों की पोल खुल जाती है। इस सड़क मार्ग से स्कूल व कालेज आने-जाने वाले लोगों को कई बार सड़क मार्ग के बंद होने पर लेट पहुंचाना पड़ता है। इसके अलावा पैरामिलिटरी फोर्स की गाड़ियां भी सड़क मार्ग में कई बार रुकी रहती हैं। ऐसे में लोगों को भारी दिक्कतें होती हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करने की मांग की है। राष्ट्रीय उच्चमार्ग-5 रामपुर के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने बताया कि सड़क को प्राथमिकता के आधार पर खोलने के लिए मशीनरी को तैनात किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News