Weather Update: प्रदेश में 117 सड़कें बंद, 2 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 07:13 PM (IST)

शिमला (संतोष): हिमाचल में बीते 24 घंटों में हुई बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन हुआ है और नदियां-नाले उफान पर हैं। कुल्लू के आनी में लैंडस्लाइड से नैशनल हाईवे-305 बंद हो गया है, वहीं सोलन के अर्की में चट्टानें गिरने के कारण मार्ग सुरक्षा की दृष्टि से बंद किया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 117 सड़कें, 141 बिजली ट्रांसफार्मर और 51 पेयजल योजनाएं ठप्प पड़ी हैं।

मौसम केंद्र शिमला के अनुसार बिलासपुर के नैना देवी में सर्वाधिक 190 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 3 सितम्बर को कांगड़ा और सिरमौर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस मानसून सीजन में प्राकृतिक आपदाओं व हादसों में अब तक 261 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य को अब तक लगभग 1,202 करोड़ रुपए की संपत्ति का नुक्सान हो चुका है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News