ब्यास नदी के किनारे दुर्घटना का शिकार हुई जीप, हादसे में 2 लोग घायल

punjabkesari.in Monday, Dec 17, 2018 - 01:56 PM (IST)

मंडी (नीरज): कुल्लू जिला के लिए रोजाना की तरह अखबारें लेकर जा रही एक जीप पनारसा के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। जिससे हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं जिनका कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू जा रही जीप पनारसा के पास अनियंत्रित होकर ब्यास नदी के किनारे पर जा पहुंची। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों की पहचान अशोक व लवली निवासी नूरपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लवली ने लिफ्ट ली थी। मामले में औट पुलिस थाना से एएसआई सरस्वती जांच कर रही हैं। एएसपी पुनीत रघु ने मामले की पुष्टि की है।







 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News