कुमारसैन के रेड़ी खड्ड में गिरी जीप, 1 की माैत, 4 घायल
punjabkesari.in Monday, Apr 11, 2022 - 12:06 PM (IST)

कुमारसैन (नीरज) : पुलिस थाना कुमारसैन के अंतर्गत नेशनल हाइवे-5 पर ओड़ी के निकट रेड़ी खड्ड में सोमवार सुबह करीब 6 बजे एक जीप (एचपी06ए-6441) अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे जा गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें 5 लोग सवार थे। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जीप रामपुर की ओर से शिमला की ओर जा रही थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुमारसैन पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 एम्बुलेंस में सिविल हॉस्पिटल कुमारसैन लाया गया जहां से चारों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद शिमला रेफर किया गया। गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति की मौत ओड़ी के निकट हो गई।