जया बच्चन फिर हुईं ट्रोल: सेल्फी लेने आए फैन को दिया धक्का... कंगना रनौत ने कह दी ये बड़ी बात..
punjabkesari.in Wednesday, Aug 13, 2025 - 03:43 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार भी वह अपने गुस्से को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक फैन को धक्का देती नजर आ रही हैं। यह घटना उस समय की बताई जा रही है जब एक व्यक्ति उनके पास सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। जया बच्चन के इस व्यवहार की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। लोग उनकी इस हरकत पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
इस मामले पर अब अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में जया बच्चन पर निशाना साधा है। कंगना ने लिखा, "सबसे बिगड़ी हुई और विशेषाधिकार प्राप्त महिला। लोग इनके नखरे और बकवास सिर्फ इसलिए बर्दाश्त करते हैं क्योंकि वह अमिताभ बच्चन जी की पत्नी हैं। सपा पार्टी की लाल टोपी उन पर मुर्गे की कलगी जैसी दिखती है और वह खुद को किसी लड़ाकू मुर्गे की तरह लगती हैं। यह कितने अपमान और शर्म की बात है।"
An SP worker tried to take a selfie w/ a teenager who's stunning beauty,blue eyes, black hair,fairy-like gait n sportive like a doe,Jaya Bachchan.
— R.T.Agyeya (@Vigour4bjp) August 12, 2025
Then w/ utmost agility Jaya taught d man d multiplication table of 13.
Amitabh Bachchan's very lucky.#JayaBachchan#JanhviKapoor pic.twitter.com/qMNVkBcPjG
यह कोई पहली बार नहीं है जब जया बच्चन ने इस तरह का व्यवहार किया है। वह अक्सर सार्वजनिक जगहों पर फोटोग्राफर्स और फैंस के साथ बुरा बर्ताव करती नजर आती हैं। उनके इस बर्ताव को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुके हैं। इस बार भी उनके इस व्यवहार ने एक नई बहस छेड़ दी है।