Kangra: जघाड़ चोरी कांड का 12 दिन में खुलासा, एसआईटी ने दो आरोपियों को दबोचा

punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2026 - 04:51 PM (IST)

ज्वाली (नंदपुरी): घाड़ (हरसर) में हुई चोरी की वारदात का नूरपुर पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने 12 दिन में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस ब्लाइंड चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना ज्वाली में 13 सितम्बर 2026 को एफआईआर संख्या 173/2026 के तहत बीएनएस की धारा 331(4) और 305(ए) में मामला दर्ज किया गया था। वारदात के बाद एसआईटी ने तकनीकी विश्लेषण, फील्ड इनपुट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस के अनुसार महत्वपूर्ण गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को ज्वाली के मैरा के समीप से गिरफ्तार किया गया।

बताया गया है कि चोरी के दौरान सोने-चांदी के कीमती आभूषणों के अलावा नकदी भी चोरी हुई थी। मामले में गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर आरोपियों की गिरफ्तारी के स्थान सहित कई तरह की अपुष्ट चर्चाएं सामने आईं। पुलिस के अनुसार आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत घटनास्थल पर ले जाने के दौरान बनाए गए वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, इसके बाद मामले को लेकर अलग-अलग दावे किए गए। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News