जयराम सरकार ने किया 6 DSP का तबादला, जानिए कौन कहां शिफ्ट

punjabkesari.in Thursday, Jan 10, 2019 - 12:06 PM (IST)

शिमला (राक्टा): राज्य सरकार ने 6 डी.एस.पी. के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसके तहत डी.एस.पी. सी.आई.डी. (सैंट्रल रेंज) मंडी सोम दत्त को एस.डी.पी.ओ. पांवटा साहिब जिला सिरमौर लगाया गया है। इसी तरह डी.एस.पी. (हैडक्वार्टर) मंडी हितेश लखनपाल को डी.एस.पी. (हैडक्वार्टर) हमीरपुर, डी.एस.पी. (हैडक्वार्टर) हमीरपुर रेनू कुमारी को डी.एस.पी. (लीव रिजर्व) हमीरपुर, एस.डी.पी.ओ. पांवटा साहिब नवदीप सिंह को डी.एस.पी. फिफ्थ आई.आर.बी. बस्सी जिला बिलासपुर, डी.एस.पी. फिफ्थ आई.आर.बी. बस्सी मनोज कुमार को डी.एस.पी. सी.आई.डी. (सैंट्रल रेंज) मंडी और डी.एस.पी. सैकेंड आई.आर.बी. सकोह करण सिंह गुलेरिया को डी.एस.पी. पुलिस (हैडक्वार्टर) मंडी लगाया गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव बी.के. अग्रवाल की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News