Kangra: खैर के पेड़ों पर फिर चली आरी, 37 मौच्छे किए बरामद

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2026 - 08:39 PM (IST)

इंदौरा (अजीज): वन परिक्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत भदरोया में खैर तस्करों की तस्करी की एक और कोशिश को वन विभाग ने नाकाम कर दिया है। तस्कर काटी गई खैर की लकड़ी को ठिकाने लगाने की तैयारी में थे, लेकिन इससे पहले ही विभागीय सूत्रों की सतर्कता के चलते कार्रवाई कर दी गई। टीम ने मौके से खैर के 37 मौछे बरामद कर कब्जे में ले लिए। वन परिक्षेत्र अधिकारी इंदौरा अब्दुल हमीद ने बताया कि सूचना के आधार पर विभागीय टीम ने भदरोया क्षेत्र में पहुंचकर छानबीन की। मौके पर खैर के पेड़ों के कटे हुए अवशेष मिले और 37 मौछे बरामद हुए।

प्रारंभिक जांच में कुल 5 खैर के पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई है। जांच में सामने आया है कि काटे गए 5 पेड़ों में 4 ठाकुर राम गोपाल मंदिर की भूमि तथा एक वन भूमि से काटकर उनके मौछे तैयार किए गए थे। बताया जा रहा है कि खैर तस्कर उस माल को काटकर जंगल में छोड़ गए थे और सुबह तड़के निकलने की फिराक में थे। अब्दुल हमीद ने कहा कि कटान में शामिल लोगों की पहचान के प्रयास जारी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News