Himachal Weather : हिमाचल के इन जिलों में अगले 2 दिन होगी भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2026 - 11:41 AM (IST)

Himachal Weather Update : शिमला मौसम कार्यालय ने हिमाचल के कुछ हस्सों में सोमवार और मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका को देखते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया।

इन जिलों में अगले 2 दिन होगी भारी बारिश

भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' 10 अगस्त को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिलों के लिए तथा 11 अगस्त को चंबा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिलों के लिए जारी किया गया है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर राज्य के बाकी जिलों के लिए मौसम विभाग ने इन दोनों दिनों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

मौसम विभाग ने राज्य में 14 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। अलग-अलग स्थानों पर 9 अगस्त तथा फिर 12 से 14 अगस्त के दौरान भारी बारिश हो सकती है। बता दें कि राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार शाम से हल्की से मध्यम बारिश हुई। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News