जंगल में अवैध रूप से काटे देवदार के 54 स्लीपर बरामद, वन विभाग ने पुलिस में दर्ज करवाया मामला

punjabkesari.in Wednesday, Jun 07, 2023 - 09:09 PM (IST)

गोहर/जंजैहली (ख्यालीराम): वन विभाग की मगरू रेंज के अंतर्गत आते कलैंजु जंगल में अवैध कटान का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां देवदार के 54 स्लीपर बरामद हुए हैं, जिसके चलते वन विभाग की तरफ से पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामला सामने आने के बाद वन व पुलिस विभाग की टीमों ने संयुक्त जांच शुरू कर दी है। 

वन परिक्षेत्राधिकारी मगरू महेंद्र ठाकुर ने बताया कि बीट गार्ड कर्ण कुमार अपनी टीम सहित जंगल का निरीक्षण करने गए हुए थे। इस दौरान कलैंजु के समीप जंगल में देवदार के 54 स्लीपर, 2 चकोर और 5 गेलियां बरामद हुए। उक्त लकड़ी की बाजार में कीमत 7 लाख रुपए के करीब बनती है जबकि 5 गेलियों की कीमत इसमें शामिल नहीं है। लकड़ी को सीज कर लिया गया है वहीं पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया है।

जंगल में मिली अवैध लकड़ी से विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मंच गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वन काटू बड़े स्तर पर सक्रिय हैं और जंगलों में पेड़ों पर दिनदिहाड़े कुल्हाड़ी चला कर धड़ल्ले से अवैध कटान कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News