मामूली कहासुनी पर पति बना हैवान, पत्नी पर चाकू से कर दिया वार

punjabkesari.in Sunday, Jun 27, 2021 - 08:44 PM (IST)

शिमला (जस्टा): उपनगर टुटू के शिव नगर में एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर हालत में महिला को आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उसका ऑप्रेशन किया जाना है। बताया जा रहा है कि दंपति के बीच यह लड़ाई शनिवार रात के समय हुई। पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर हल्की-सी कहासुनी हुई थी लेकिन बाद में बात इतनी बढ़ गई कि पति ने चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया। तभी इसकी सूचना पुलिस को दी गई। यह दंपति टुटू में किराए के मकान में रहता है। महिला के पति का नाम गोपाल बताया जा रहा है। वहीं महिला की उम्र 30 साल के करीब है।

पुलिस का कहना है कि डॉक्टर से जानकारी मिलने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। हालांकि अभी महिला भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। महिला के ठीक होने के बाद पुलिस उसके बयान लेगी। हालांकि अभी महिला पर वार करने वाला आरोपी भी पुलिस के समने नहीं आया है। फिलहाल महिला का उपचार आईजीएमसी में जारी है। एएसपी शिमला कमल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News