HRTC में बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, भरे जाएंगे इतने पद

punjabkesari.in Thursday, Aug 10, 2017 - 10:44 AM (IST)

शिमला: एच.आर.टी.सी. में प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं के पास नौकरी का सुनहरा अवसर है। हिमाचल पथ परिवहन निगम 1 हजार परिवहन बहुउद्देश्यीय सहायकों (टी.एम.पी.ए.) की भर्ती करने जा रहा है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त निर्धारित की गई है। आवेदक 100 रुपए डिमांड ड्राफ्ट के साथ निगम की वेबसाइट http://hrtchp.com/hrtc/default.aspx पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 10वीं पास बेरोजगार जिसकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच हो और कंडक्टर का लाइसैंस हो, टी.एम.पी.ए. के लिए आवेदन कर सकते हैं। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आयु में 5 साल तक की छूट रहेगी। आवेदनकर्ता हिमाचल का होना चाहिए और उस पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए। टी.एम.पी.ए. के लिए एच.आर.टी.सी. की वैबसाइट में 7 अगस्त से फार्म उपलब्ध है और साइट 28 अगस्त  तक आवेदन के लिए खुली रहेगी। 


कमीशन के साथ मिलेंगे 5500 रुपए 
टी.एम.पी.ए. को 5500 रुपए मासिक वेतन के साथ टिकट बेचने पर कमीशन दिया जाएगा। राज्य के भीतर ये कमीशन आधा फीसदी के हिसाब से दी जाएगी, जबकि बाहरी राज्य में चलने वाले टी.एम.पी.ए. को ये कमीशन 1 फीसदी के हिसाब से मिलेगी। 


सामान्य श्रेणी के भरे जाएंगे 550 पद 
टी.एम.पी.ए. में सामान्य श्रेणी के लिए कुल 550 पद हैं। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 340, सामान्य बी.पी.एल. 80, सामान्य एफ.एफ. 10, सामान्य एक्स सर्विस मैन 90, सामान्य स्पोट्र्स मैन के लिए 30 पद हैं। इसी तरह से 220 पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इसमें अनुसूचित जाति 160, एस.सी. बी.पी.एल. 30, एस.सी. एफ.एफ. 5, एस.सी. एक्स सर्विस मैन 10, एस.सी. स्पोर्ट्स मैन 0, अनुसूचित जनजाति के लिए 50 पद हैं। इसमें अनुसूचित जनजाति 30, अनुसूचित जनजाति बी.पी.एल. 10, एस.टी. एफ.एफ. 0, एस.टी. एक्स सर्विस मैन 10, एस.टी. स्पोर्ट्स मैन 0 व 180 पद ओ.बी.सी. से भरे जाएंगे। इसमें ओ.बी.सी. 125, ओ.बी.सी. बी.पी.एल. 30, ओ.बी.सी. एफ.एफ. 5 व ओ.बी.सी. एक्स सर्विस मैन 20 पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News