बिजली बोर्ड में अब 2 साल बाद सहायक लाइनमैन के पद पर पदोन्नत होंगे टी-मेट

punjabkesari.in Saturday, Aug 26, 2023 - 11:18 PM (IST)

बिजली बोर्ड के तकनीकी कर्मचारियों के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में बदलाव
शिमला (राजेश):
बिजली बोर्ड ने तकनीकी कर्मचारियों के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में बदलाव कर दिया है। इसमें तकनीकी कर्मचारियों को पदोन्नति के लिए समय अवधि में राहत दी है। बिजली बोर्ड के अधिकारियों की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बिजली बोर्ड में टी-मेट के पद पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को 2 साल के बाद एएलएम यानी सहायक लाइनमैन के पद पर पदोन्नति दी जा सकेगी। इसके अलावा हैल्पर के पद पर सेवारत कर्मचारियों को सब स्टेशन अटैंडैंट पद पर पदोन्नति 2 साल के सेवाकाल के बाद दी जा सकेगी। पहले यह अवधि अधिक थी और उनकी पदोन्नति के नियम भी तय नहीं थे।

राज्य बिजली बोर्ड में खाली पदों की संख्या 4000 से ज्यादा है। बिजली बोर्ड में अभी इन मानकों को पूरा करने वाले कर्मचारियों की संख्या अढ़ाई हजार के करीब है। 10 सितम्बर को उनके पदोन्नति के निर्देश जारी किए जा सकते हैं। राज्य बिजली बोर्ड के कर्मचारी यूनियन लंबे समय से उनकी पदोन्नति और भर्ती नियमों में बदलाव की मांग कर रही थी। मुख्यमंत्री की ओर से इन आश्वासन भी दिया गया था कि जल्दी इसमें कर दिया जाएगा। यह मामला लटका हुआ था। अब बिजली बोर्ड कर्मचारियों को इन नियमों में बदलाव के बाद राहत मिली है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News