Shimla: मेडिकल ऑफिसर भर्ती के पर्सलैनिटी टैस्ट 1 जून से, HPPSC ने जारी किए 299 उम्मीदवारों के कॉल लैटर

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 08:15 PM (IST)

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में मेडिकल ऑफिसर (जनरल विंग) ग्रुप-ए जॉब ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए अगला चरण निर्धारित कर दिया है। स्क्रीनिंग टैस्ट और सब्जैक्ट एप्टीट्यूड टैस्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों के लिए पर्सनैलिटी टैस्ट 1 जून से शुरू होने जा रहे हैं। आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इन पदों के लिए पर्सनैलिटी टैस्ट 1 जून से शुरू होकर 11 जून तक चलेंगे। हालांकि बीच में 5, 6 और 7 जून को कोई इंटरव्यू नहीं होगा (इन तीन दिनों को छोड़कर बाकी निर्धारित तिथियों पर प्रक्रिया जारी रहेगी)।

299 उम्मीदवारों ने पास की थी लिखित परीक्षा

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हाल ही में मेडिकल ऑफिसर के इस पद के लिए आयोजित स्क्रीनिंग टैस्ट और सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टैस्ट का परिणाम घोषित किया था। इस परीक्षा में कुल 299 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए थे, जिन्हें अब अंतिम चयन के लिए पर्सनैलिटी टैस्ट में हिस्सा लेना है।

पोर्टल पर अपलोड किए गए कॉल लैटर

आयोग ने स्पष्ट किया है कि पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए योग्य पाए गए सभी 299 उम्मीदवारों के कॉल लैटर्स (ई-एडमिट कार्ड) उनके संबंधित यूजर आईडी पर अपलोड कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वैबसाइट पर लॉग इन करके अपने कॉल लैटर डाऊनलोड कर सकते हैं। साथ ही, यदि किसी उम्मीदवार को कॉल लेटर डाउनलोड करने में कोई परेशानी आती है या इस प्रक्रिया को लेकर कोई अतिरिक्त जानकारी चाहिए तो वे सीधे हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News