Shimla: मैडीकल कालेजों को 50 करोड़ जारी, हिमकेयर लाभार्थियों के लंबित भुगतान होंगे चुकता

punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 08:02 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): राज्य सरकार ने प्रदेश के सरकारी मैडीकल कालेजों के लिए हिमकेयर योजना के तहत 50 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है। यह बजट मैडीकल कालेजों में हिमकेयर लाभार्थियों के इलाज और जटिल ऑप्रेशनों के लंबित भुगतानों को चुकाने के लिए दिया गया है। अस्पताल प्रबंधनों के आग्रह पर लिए गए इस निर्णय से चिकित्सा संस्थानों पर बना वित्तीय दबाव कम होगा। स्वास्थ्य मंत्री डा. धनीराम शांडिल ने बताया कि यह राशि लंबित दावों के आधार पर आबंटित की गई है। सरकार का मुख्य उद्देश्य मरीजों का उपचार प्रभावित न होने देना और जरूरतमंदों को बिना किसी परेशानी के निरंतर कैशलैस इलाज की सुविधा प्रदान करना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News