क्राइम रोकने के लिए सीएम जयराम ने लॉन्च की APP, जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Monday, Oct 03, 2022 - 12:07 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस केवल भाई-बहन की पार्टी बताया है। प्रदेश में क्राइम पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सत्यनिष्ठा एप लॉन्च की है। बिलासपुर जिले के नयनादेवी में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से आए श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार हो गई। कांगड़ा जिले के पालमपुर का युवक फिल्म हिंदुत्व में अपने अभिनय के माध्यम से बॉलीवुड में पदार्पण करने जा रहा है। 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

प्रदेश में अब ये APP लगाएगी Crime पर कंट्रोल, सीएम जयराम ने धर्मशाला में किया शुभारंभ
जिला कांगड़ा में आपराधिक मामलों और मामलों से जुड़े अपराधियों का डाटा बेस अब पुलिस को एप पर मिलेगा। आपराधिक मामलों पर नियंत्रण और मामलों के अध्ययन की सहायता पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को सत्यनिष्ठा एप पर उपलब्ध रहेगी। जिला पुलिस की पहल पर प्रदेश की पहली उक्त एप तैयार की गई है। रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा पुलिस द्वारा तैयार की गई सत्यनिष्ठा एप का शुभारम्भ धर्मशाला में किया। 

जेपी नड्डा ने साधा निशाना, बोले-भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई है कांग्रेस
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई है। भाजपा को छोड़कर सभी पार्टियां परिवारवाद तक सिमट गई हैं। नड्डा रविवार को जिला मुख्यालय ऊना पर भाजपा के नए कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर पार्टी कायकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी न भारतीय रही और न इंडियन। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसके 18 करोड़ सदस्य हैं जबकि कांग्रेस के 9 करोड़ ही कार्यकर्ता हैं।

बिलासपुर के नयनादेवी में श्रद्धालुओं की बस पलटी 
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में रविवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क में पलटी गई। उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ से बस (यूपी 31बीटी-7374) यात्रियों को लेकर माता के दर्शन के लिए आई थी तथा बस अचानक नियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। इसके चलते 2 से 3 लोगों की ही मामूली चोटें आई हैं तथा बड़ा नुक्सान होने से बच गया। 

‘हिंदुत्व’ में अभिनय से बॉलीवुड में एंट्री करेंगे पालमपुर के रॉन नेगी
स्कूल समय से ही मन में मॉडलिंग तथा एक्टिंग का शौक संजोए पालमपुर का युवक अब बॉलीवुड के सुनहरे पर्दे पर अपनी प्रतिभा बिखेरने जा रहा है। रिलीज होने से पहले ही सुर्खियां बटोर चुकी बॉलीवुड फिल्म हिंदुत्व में अपने अभिनय के माध्यम से पालमपुर का रॉन नेगी बॉलीवुड में पदार्पण करने जा रहा है। यूं तो रॉन नेगी ने अपने फिल्मी करियर का आरंभ नैटफ्लिक्स के मसाबा-मसाबा सीजन-2 से किया है।

हिमाचल में NH किनारे बनेंगे शौचालय : सुरेश भारद्वाज
हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय उच्च मार्ग (एनएच) के किनारे शौचालय बनाए जाएंगे। इसेे लेकर सरकार नैशनल हाईवे अथॉरिटी से एनएच किनारे शौचालय की व्यवस्था करने को लेकर आग्रह करेगी। यह बात शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने रविवार को शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए एक सवाल के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि एनएच किनारे नगर निकायों व पंचायतों में पर्याप्त स्थान न होने के कारण वाहन खड़े नहीं हो पाते हैं।

गोबिंद सागर झील में जल क्रीड़ाएं शुरू, मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किया शुभारंभ
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने रविवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत अंदरौली में जल क्रीड़ाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं हाई स्पीड मोटर बोट और वाटर स्कूटर से गोबिंद सागर झील की सैर की। इस मौके पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि आज का दिन कुटलैहड़ के इतिहास में मील का पत्थर सिद्ध होगा। 

चम्बा की 'उड़नपरी' ने राष्ट्र स्तर पर फिर चमकाया नाम
हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला की ग्राम पंचायत झुलाड़ा के गांव रेटा की एक सामान्य परिवार से सबंध रखने वाली उड़नपरी सीमा ने एक बार फिर राष्ट्र स्तर पर चम्बा का नाम रोशन किया है। गुजरात के आईआईटी गांधीनगर मैदान में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 5000 मीटर की दौड़ में रजत पदक जीतकर एक बार फिर चम्बा का नान रोशन किया है।  चम्बा की सीमा के नाम इससे पहले भी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई स्वर्ण व रजत पदक के आलावा 4 नैशनल रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। 

एनपीएस हिमाचल छोड़ो अभियान शुरू, OPS बहाली के लिए कर्मचारियों ने लिया ये प्रण
एनपीएस कर्मचारी संघ ने अपने स्थापना दिवस के मौके पर एनपीएस हिमाचल छोड़ो अभियान की शुरूआत की है, जिसके तहत आगामी दिनों में एनपीएस कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए कार्य करेगा। एनपीएस कर्मचारी संघ ने नाहन में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनपीएस कर्मचारी संघ जिला सिरमौर के अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर ने की। उन्होंने बताया कि आज एनपीएस कर्मचारी संघ अपना स्थापना दिवस मना रहा है। 

जेपी नड्डा ने सीएम जयराम व केंद्रीय मंत्री अनुराग के साथ किया AIIMS का निरीक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 5 अक्तूबर की बिलासपुर रैली व एम्स के उद्घाटन की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार शाम अपने गृह जिला बिलासपुर पहुंच गए हैं। नड्डा 5 अक्तूबर तक बिलासपुर में ही रहेंगे व 6 अक्तूबर को वापस प्रस्थान करेंगे। नड्डा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ हैलीकॉप्टर से शाम करीब सवा 5 बजे सीधा एम्स संस्थान के हैलीपैड पर उतरे।

सऊदी अरब में फंसे रौंखर के युवक की हुई सकुशल वतन वापसी
सऊदी अरब में फंसे नगरोटा बगवां की पंचायत रौंखर निवासी विजय कुमार की साढ़े 11 वर्ष बाद सकुशल वतन वापसी हुई है। विजय कुमार को लेने के लिए उसका भाई अजय कुमार दिल्ली एयरपोर्ट गया तथा वहां से शनिवार को विजय कुमार अपने घर वापस पहुंचा। घर पहुंचते ही परिजन व रिश्तेदार अपने लाडले को वर्षों उपरान्त अपने बीच पाकर खुशी से झूम उठे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News