हिमाचल में पशु चिकित्सकों के तबादलों पर रोक, सरकार ने पुलिस अफसरों का वर्दी भत्ता बढ़ाया, पढें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Wednesday, Aug 24, 2022 - 06:44 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल कांग्रेस संचालन कमेटी के अध्यक्ष पर से पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर उनके पक्ष में खड़े हो गए हैं और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला को निशाने पर ले लिया है। पुलिस थाना लम्बागांव के अंतर्गत जयसिंहपुर के साथ लगते गांव टिक्करी कुम्हारनू में पुत्र ने पिता के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर मौत के घाट उतार दिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश पुलिस अधिकारियों का वार्षिक वर्दी भत्ता 3675 से बढ़ाकर 15000 रुपए करने की घोषणा की है। सोलन जिले के कुनिहार मुख्यमंत्री भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस विधायकों के टिकट अभी फाइनल न होने का संकेत दिया है। शिमला में बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ हुआ है। हिमाचल सरकार ने पशु चिकित्सकों के तबादलों पर रोक लगा दी है।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां 

राजीव शुक्ला द्वारा नजरअंदाज करना आनंद शर्मा के इस्तीफे का कारण : कौल सिंह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के पक्ष में खड़े हो गए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आनंद शर्मा को कांग्रेस पार्टी की शिमला, दिल्ली व चंडीगढ़ में पिछले दिनों हुई बैठकों में न बुलाए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की उपस्थिति में हुई बैठकों में चुनाव समिति के अध्यक्ष को न बुलाने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को समय रहते संज्ञान लेना चाहिए। 

जयसिंहपुर के टिक्करी कुम्हारनू में मानसिक रोगी बेटे ने रॉड से मार डाला पिता
पुलिस थाना लम्बागांव के अंतर्गत जयसिंहपुर के साथ लगते गांव टिक्करी कुम्हारनू में पुत्र ने पिता के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार टिक्करी कुम्हारनू निवासी सचिन राणा (32) ने मंगलवार शाम 4 बजे के करीब अपने पिता रवि राणा (59) पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 

हिमाचल में नहीं होंगे पशु चिकित्सकों के तबादले
हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते जा रहे लंपी वायरस के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने पशुपालन विभाग में वैटर्नरी डाॅक्टरों के तबादलों पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही बीते दिनों हुए तबादलों को भी सरकार ने तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया है। इसके अलावा लंपी वायरस से प्रभावित क्षेत्रों में जहां पर स्टाफ की कमी है, वहां स्टाफ की तैनाती के आदेश भी दिए हैं।

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस विधायकों का टिकट फाइनल नहीं : जयराम ठाकुर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस विधायकों के टिकट आलाकमान तय करेगा। इस तरह से उन्होंने संकेत दिया कि अभी टिकट फाइनल नहीं हैं। उन्होंने कुनिहार में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कांग्रेस विधायकों के शामिल होने के बाद पार्टी में उठ रहे बगावती सुरों पर जवाब देते हुए कहा कि सभी को शांत कर दिया जाएगा। 

हिमाचल पुलिस अधिकारियों के वर्दी भत्ते में बढ़ौतरी
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश पुलिस अधिकारियों का वार्षिक वर्दी भत्ता 3675 से बढ़ाकर 15000 रुपए करने की घोषणा की है। हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य पुलिस देश की सबसे अनुशासित और समर्पित पुलिस बलों में से एक है, जोकि प्रत्येक हिमाचलवासी के लिए गर्व की बात है।

बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, गुरदासपुर और लुधियाना के 2 आरोपी गिरफ्तार
राजधानी से बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुरदासपुर व लुधियाना से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी की गईं 4 बाइकों को भी बरामद किया है। ये बाइकें अमृतसर, गुरदासपुर व फतेहगढ़ में मिली हैं। पुलिस को बालुगंज थाना के तहत सांगटी, समरहिल व बालुगंज से सूचना मिली थी कि यहां से बाइकें चोरी हो रही हैं। 

हिमाचल पुलिस अधिकारियों के वर्दी भत्ते में बढ़ौतरी
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश पुलिस अधिकारियों का वार्षिक वर्दी भत्ता 3675 से बढ़ाकर 15000 रुपए करने की घोषणा की है। हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य पुलिस देश की सबसे अनुशासित और समर्पित पुलिस बलों में से एक है, जोकि प्रत्येक हिमाचलवासी के लिए गर्व की बात है।

केंद्रीय इलैक्शन कमेटी तय करेगी कौन चुनाव लड़ेंगे और कौन लड़ाएगा : अनुराग ठाकुर
केंद्रीय सूचना प्रसारण, युवा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कौन चुनाव लड़ेंगे, कौन नहीं व कौन लड़ाएगा इसका फैसला केंद्रीय इलैक्शन कमेटी द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि कुछ नाम राज्य से जाते हैं और कुछ नाम केंद्र द्वारा सुझाए जाते हैं और इन्हीं में से अंतिम नाम फाइनल होता है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर पहुंचने पर स्थानीय सर्किट हाऊस में पत्रकारों के सवाल का जबाब दे रहे थे।

CB 13 Peak पर ग्लेशियर में गिरे पर्वतारोही का शव 68 दिन बाद निकाला
16 जून को 5300 मीटर की ऊंचाई पर सीबी 13 पीक पर ग्लेशियर में गिरे पर्वतारोही का शव 68 दिन बाद रैस्क्यू कर लिया गया है। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के जांबाजों ने जान जोखिम में डालकर ये सफलता हासिल की है। ग्लेशियर की दरार में गिरा बेंगलुरु का पर्वतारोही अपने दोस्तों के साथ सीबी 13 चोटी को फतेह करने गया था लेकिन चोटी पर ग्लेशियर की दरार में गिर जाने से उसकी मौत हो गई थी। 

CM के विशेष सचिव होंगे राजेश्वर गोयल, Vigilance का भी सौंपा जिम्मा
राज्य सरकार ने वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी एवं एमडी हिमाचल प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन राजेश्वर गोयल को विशेष सचिव गृह एवं सतर्कता का जिम्मा सौंपा है। उनके पास मुख्यमंत्री के विशेष सचिव का अतिरिक्त जिम्मा भी रहेगा। इसके अलावा तैनाती का इंतजार कर रही वर्ष 2003 बैच की आईएएस अधिकारी एम. सुधा देवी को सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का दायित्व सौंपा है।

सत्संग घर जा रही युवती के साथ हो गया दर्दनाक हादसा
गौंदपुर बनेहड़ा लोअर पंचायत के गांव हरवाल में ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती के ताया सतनाम सिंह ने बताया कि 20 वर्षीय नीरू ठाकुर पुत्री दविन्द्र ठाकुर सुबह के समय पड़ोस में स्थित सत्संग घर में सेवा करने निकली थी। उसी समय वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में लड‍़की आ गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News